TRP in Media...
अगर आप टीवी देखते हैं या किसी दूसरे मीडिया-माध्यम का उपयोग करते हैं तो आपने टी आर पी शब्द जरूर सुना होगा। परन्तु इसके वास्तविक अर्थ से हम सभी अभी तक अनभिज्ञ हैं। टी आर पी को टेलीविज़न रेटिंग पॉइंट कहा जाता है। यह एक तरह की प्रक्रिया है जिसमें यह जानने का प्रयास किया जाता है कि कौन सा चैनल या कौन से चैनल का कौन सा शो सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। यह एक तरह से व्यूअरशिप जानने की प्रक्रिया होती है। दर्शक किस तरह की विषयवस्तु को पसंद करता है यह जानने के लिए टी आर पी का ही सहारा लिए जाता है। टी आर पी को मापने के लिए भारत में बहुत सारी एजेंसियां कार्यरत हैं जो अपने विभिन्न टूल्स की सहायता से टी आर पी को मापती हैं। उदाहरण के लिए INTAM (इंडियन टेलीविज़न ऑडियंस मेजरमेंट) एक ऐसी ही एजेंसी है, जो दो तरीकों से टी आर पी का आंकलन करती है :- 1 पीपल्स मीटर द्वारा 2. फ्रीक्वेंसी द्वारा इसमें किसी शहर या गांव के चुनिंदा घरों के टीवी सेटों के साथ पीपल्स मीटर लगा दिए जाते हैं। ये पीपल्स मीटर इस बात को डिकोड करते हैं कि दर्शक द्वारा क...