Posts

अंतिम दिन भी बरकरार रहा खिलाड़ियों का जोश

अंतिम दिन भी बरकरार रहा खिलाड़ियों का जोश 15 नवंबर 2019 । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 57वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आज समापन हो गया । यह आयोजन हर वर्ष 'बाल दिवस' के अवसर पर होता है । इस वर्ष प्रतियोगिता में 40 से भी अधिक टीमों ने इसमें हिस्सा लिया । जिसमें अन्य जिलों व राज्यों से आए प्रतिभागी भी शामिल थे । एथलेटिक्स मीट में 100 , 200, 400 व 1600 मीटर की दौड़, 200 मीटर की बाधा दौड़, हैमर थ्रो, जेवेलीन थ्रो, डिस्क थ्रो आदि इवेंट करवाए गए । जिसमें विभिन्न टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । समापन समारोह के अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ केसी शर्मा ने कहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा और विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाता रहा है और आगे भी करवाता रहेगा । इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर पवन शर्मा, डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ मंजुला चौधरी , विभिन्न विभागों के प्रमुख, प्रतिभागी, विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे ।

सत्यम और अजय के बनाए मोजो पैकेज ने मारी बाजी

सत्यम  और अजय के बनाए मोजो पैकेज ने मारी  बाजी  अजय 12 नवम्बर 2019,कुरुक्षेत्र। चंडीगड़ यूनिवर्सिटी और चित्कारा यूनिवर्सिटी के मीडिया फेस्ट में गई आइएमसीएमटी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम ने कई विधाओं में जीत का परचम लहराया। चंडीगड़ यूनिवर्सिटी में आइएमसीएमटी के छात्रों द्वारा पुस्तकालय विषय पर बनी डॉक्यूमेंट्री बहुत पसंद की गई, जिसमें  विपिन एमए मास कॉम अंतिम वर्ष,अमन बीएससी एनीमेशन द्वितीय वर्ष  और  सत्यम बीएससी एनीमेशन द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया । फोटोग्राफी में बीएससी एनीमेशन द्वितीय वर्ष का छात्र विवेक दूसरे स्थान पर रहा। कैप्शन लेखन में ललिता एमए मास कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा तीसरे स्थान पर रही। वहीं चित्कारा यूनिवर्सिटी में मोजो विधा में अजय एमए मास कॉम अंतिम वर्ष और सत्यम बीएससी एनीमेशन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पहले स्थान पर बाजी मारी। नुक्कड़ नाटक में एमए मास कॉम अंतिम वर्ष के छात्र विक्रम और उसकी टीम पहले स्थान पर रही। बीए मास कॉम अंति...

जनसंचार एवं मीडिया प्रौधोगिकी संस्थान में हुआ रोस्ट्रम प्रतियोगिता का आयोजन

21 अक्तूबर 2019। आइएमसीएमटी संस्थान में हर वर्ष होने वाली रोस्ट्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा हर वर्ष रोस्ट्रम प्रतियोगिता दो भागों में करवाई जाती है जिनमें यूजी लेवल और पीजी लेवल सम्मिलित है। आईएमसीएमटी संस्थान में हुई इस प्रतियोगिता में यूजी लेवल पर चौदह और पीजी में पाँच विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य विषय एक कानून एक देश, कश्मीर का पुनर्निर्माण, यातायात जुर्माना : सही या नहीं, जल संस्कृति: धन, जल और जीवन, स्मार्ट मोबाइल फोन: शारीरिक और मानसिक प्रभाव, भारत का बढ़ता वैश्विक प्रभाव रखे गये। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का सर्वाधिक पसंदीदा विषय यातायात कानून रहा, इस विषय पर चार विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी । बीएमसी प्रथम वर्ष की शिवानी, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन की केशवी ने जल संस्कृति पर अपने विचार रखे । बीएससी प्रिंटिग एंड पैकेजिंग प्रथम वर्ष कमल, बीएमसी प्रथम तृप्तजीतकौर ने मोबाइल का शारीरिक और मानसिक प्रभाव पर अपने विचार रखें । बीएमसी तृतीय वर्ष की रिंकल, मुशायदा ने एक देश ओर एक कानून पर अपने विच...

रत्नावाली मनाने के लिए आयोजन समिति के अलावा बनी 11 और समितियां

2 अक्तूबर 2019 । इस बार की रत्नावली को और भी खास मनाने के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजन समिति के अलावा भी 11 और समितियां बनी हैं जोकि रत्नावली से जुड़े अलग अलग काम-काज को देखेंगी । समितियों में हर काम के लिए अलग अलग कार्डिनेटर भी बनाए गए हैं। आयोजन समिति में सबसे पहले यूनिवर्सिटी के कुलपति को रखा गया है, फिर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार को और साथ ही यूनिवर्सिटी के दूसरे अधिकारियों को भी इसमे जगह दी गई है। आयोजन समिति के अलावा छात्रों के रजिस्ट्रेशन और ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी एक समिति बनी है जिसका संचालन डॉ डी एस राणा कर रहे हैं।समिति की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस काम के लिए 30 छात्रों की एक टीम भी बनाई गई है। स्टेज प्रबंधन समिति के कोनवीनर डॉ विवेक चावला हैं। यह समिति अलग अलग छात्रों को स्टेज की एंकरिंग के लिए तैयार कर रही है। इनके अलावा बोर्डिंग समिति (मेल और फिमेल)   छात्रों और छात्राओं के रहने व खाने पीने संबधी व्यवस्था को देखेगी। अनुशासन को संभालने का काम अनुशासन समिति का होगा। सजावट संबंधी काम का जिम्मा डेकोरेशन समिति को मिला है। मीड...

रत्नावली के सफल आयोजन के लिए छात्र संगठनों ने कसी कमर

रत्नावली 2019 को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों में भी उत्साह का माहौल है। रत्नावली के सफल आयोजन के लिए विभिन्न छात्र संगठन भी अपने स्तर पर भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर सभी संगठनों के पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए सबसे पहले एबीवीपी से हिमाँशु ठाकुर ने बताया कि रत्नावली केवल हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में हरियाणवी संस्कृति, खान-पान, पारम्परिक आभूषण, रीति-रिवाज एवं हरियाणा के गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एबीवीपी के कार्यकर्ता स्वयंसेवकों, प्रतिभागियों के रुप में हिस्सा ले रहे हैं और सभी सोशल मीडिया के माध्यम से रत्नावली के बारे में समाज के सभी लोगों को सूचना कर परिचित करवा रहे हैं।  एन एस यू आई के विशाल भारद्वाज ने बताया कि रत्नावली वर्तमान पीढ़ी के अंदर हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की छाप छोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और प्रदेश भर के का उत्साहपूर्वक रत्नावली में हिस्सा लेना उनके अंदर हरियाणा की संस्कृति की जानने की चाह को दर्शाता है। हमारे संगठन के कार्यकर्ता स्वयंसेवक के रुप में रत्नावली ...

म्हारी बोली म्हैं विचार लिखण का न्यारा ऐ सुआद सै

Image
वि चार अभिव्यक्ति को सशक्त और मजबूत बनाते हैं,  इसीलिए हर साल रत्नावली समारोह में विचार लेखन के लिए एक विशेष पोस्टर लगाया जाता है, जिसमें रत्नावली में आने वाले दर्शक अपने विचार पोस्टर पर लिखकर साझा करते हैं। 34 वें रत्नावली में भी विचार लेखन का पोस्टर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दूर-दूर से आये लोग पोस्टर पर अपनी बात लिखने के लिए हरियाणवी बोली का ज्यादातर प्रयोग कर रहे हैं। बहुत से विचारों में हरियाणवी डायलोग और हरियाणवी शायरी का प्रयोग किया गया है। लिखने वालों से हिन्दी और अंग्रेजी भाषा से परहेज करने की वजह पुछने पर बताया कि हरियाणवीं बोली से उनका सबसे ज्यादा लगाव है, जिससे ना चाहते हुए भी यह बोली उनकी जुबान पर आ ही जाती है। अपनी बोली में विचारों को साझा करने का एक अलग ही मजा है। सुमित लिखते हैं कि बात्तां मैं तै बात लिकड़े, बात्तां का ए चा हो सै, बात्तां की मरहम पट्टी अर् बात्तां का ए घा हो सै। इसी तरह से अनिल लिखते हैं कि कट्ठे रहणा सहणा, कट्ठे खाणा पिणा म्हारा, ज्यूंदा बसदा रह हरियाणा, बहोत बड़ा सै लाणा म्हारा। लिखने वालों में कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने सामजिक संदेश द...

सैल्फी लेणी सै पर म्हारा स्टाइल मैं

Image
सा ल दर साल रत्नावली समारोह का हिस्सा रहा सैल्फी कॉर्नर इस बार भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 34 वें रत्नावली सामारोह में दूर दूर से आये लोग सैल्फी कॉर्नर पर जाकर अपने-अपने अंदाज में सैल्फियां ले रहे हैं। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक तेजेन्द्र शर्मा बताते हैं कि पिछले तीन-चार सालों से रत्नावली समारोह में अलग अलग मंचों पर यह सैल्फी कॉर्नर बनाए जाते थे मगर इस बार सभी को जोड़कर एक ही जगह बड़ा कॉर्नर बनाया गया है। श्रीमद्भगवदगीता सदन के बाहर एक बड़े से कॉर्नर को सैल्फी कॉर्नर का नाम दिया गया है जिसके दो बड़े पोस्टरों पर हरियाणवी संस्कृति के अलग-अलग रूपों एवं विधाओं की तस्वीर छपी हुई है। सैल्फी कॉर्नर पर तस्वीर लेने आई छात्रा रिम्पी का कहना है कि उसने खंडका पहनकर इस कॉर्नर में कई पोज में तस्वीरें ली हैं। पीछे की आकृतियां सैल्फी को और ज्यादा आकर्षक बनाती हैं। एमबीए के छात्र सुमित अरोड़ा का 34 वें रत्नावली समारोह में आने का यह पहला मौका है। सुमित बताते हैं कि उनके सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र सेल्फी कॉर्नर है। हरियाणवी शैली में सेल्फी लेकर उन्हें बहुत मजा आया। एम०...