रत्नावाली मनाने के लिए आयोजन समिति के अलावा बनी 11 और समितियां



2 अक्तूबर 2019 । इस बार की रत्नावली को और भी खास मनाने के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजन समिति के अलावा भी 11 और समितियां बनी हैं जोकि रत्नावली से जुड़े अलग अलग काम-काज को देखेंगी । समितियों में हर काम के लिए अलग अलग कार्डिनेटर भी बनाए गए हैं। आयोजन समिति में सबसे पहले यूनिवर्सिटी के कुलपति को रखा गया है, फिर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार को और साथ ही यूनिवर्सिटी के दूसरे अधिकारियों को भी इसमे जगह दी गई है। आयोजन समिति के अलावा छात्रों के रजिस्ट्रेशन और ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी एक समिति बनी है जिसका संचालन डॉ डी एस राणा कर रहे हैं।समिति की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस काम के लिए 30 छात्रों की एक टीम भी बनाई गई है। स्टेज प्रबंधन समिति के कोनवीनर डॉ विवेक चावला हैं। यह समिति अलग अलग छात्रों को स्टेज की एंकरिंग के लिए तैयार कर रही है। इनके अलावा बोर्डिंग समिति (मेल और फिमेल)   छात्रों और छात्राओं के रहने व खाने पीने संबधी व्यवस्था को देखेगी। अनुशासन को संभालने का काम अनुशासन समिति का होगा। सजावट संबंधी काम का जिम्मा डेकोरेशन समिति को मिला है। मीडिया को रिपोर्ट करने का काम मीडिया प्रबंधन समिति को मिला है। इनके अलावा हॉस्पिटेलिटी और एग्जिबीशन समिति भी इस बार बनाई गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Time To Become Media Literate

Mass Communication___As a Career

Attitude