सत्यम और अजय के बनाए मोजो पैकेज ने मारी बाजी

सत्यम  और अजय के बनाए मोजो पैकेज ने मारी  बाजी
 अजय
12 नवम्बर 2019,कुरुक्षेत्र।

चंडीगड़ यूनिवर्सिटी और चित्कारा यूनिवर्सिटी के मीडिया फेस्ट में गई आइएमसीएमटी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम ने कई विधाओं में जीत का परचम लहराया। चंडीगड़ यूनिवर्सिटी में आइएमसीएमटी के छात्रों द्वारा पुस्तकालय विषय पर बनी डॉक्यूमेंट्री बहुत पसंद की गई, जिसमें  विपिन एमए मास कॉम अंतिम वर्ष,अमन बीएससी एनीमेशन द्वितीय वर्ष  और  सत्यम बीएससी एनीमेशन द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया । फोटोग्राफी में बीएससी एनीमेशन द्वितीय वर्ष का छात्र विवेक दूसरे स्थान पर रहा। कैप्शन लेखन में ललिता एमए मास कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा तीसरे स्थान पर रही। वहीं चित्कारा यूनिवर्सिटी में मोजो विधा में अजय एमए मास कॉम अंतिम वर्ष और सत्यम बीएससी एनीमेशन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पहले स्थान पर बाजी मारी। नुक्कड़ नाटक में एमए मास कॉम अंतिम वर्ष के छात्र विक्रम और उसकी टीम पहले स्थान पर रही। बीए मास कॉम अंतिम वर्ष के छात्र अनूप और नमन ने क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हाशिल किया। यूनिवर्सिटी पहुँची 27 बच्चों की टीम का जनसंचार एवं मीडिया प्रौधोगिकी संस्थान में जोरदार स्वागत हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

Time To Become Media Literate

Mass Communication___As a Career

Attitude