जनसंचार एवं मीडिया प्रौधोगिकी संस्थान में हुआ रोस्ट्रम प्रतियोगिता का आयोजन
21 अक्तूबर 2019। आइएमसीएमटी संस्थान में हर वर्ष होने वाली रोस्ट्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा हर वर्ष रोस्ट्रम प्रतियोगिता दो भागों में करवाई जाती है जिनमें यूजी लेवल और पीजी लेवल सम्मिलित है। आईएमसीएमटी संस्थान में हुई इस प्रतियोगिता में यूजी लेवल पर चौदह और पीजी में पाँच विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य विषय एक कानून एक देश, कश्मीर का पुनर्निर्माण, यातायात जुर्माना : सही या नहीं, जल संस्कृति: धन, जल और जीवन, स्मार्ट मोबाइल फोन: शारीरिक और मानसिक प्रभाव, भारत का बढ़ता वैश्विक प्रभाव रखे गये। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का सर्वाधिक पसंदीदा विषय यातायात कानून रहा, इस विषय पर चार विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी । बीएमसी प्रथम वर्ष की शिवानी, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन की केशवी ने जल संस्कृति पर अपने विचार रखे । बीएससी प्रिंटिग एंड पैकेजिंग प्रथम वर्ष कमल, बीएमसी प्रथम तृप्तजीतकौर ने मोबाइल का शारीरिक और मानसिक प्रभाव पर अपने विचार रखें । बीएमसी तृतीय वर्ष की रिंकल, मुशायदा ने एक देश ओर एक कानून पर अपने विचार रखें । वही पीजी लेवर पर एमए द्वितीय वर्ष के अजय ने कश्मीर: पुर्ननिर्माण पर, एमए जनसंचार प्रथम वर्ष के विद्यार्थी भिवानी प्रसाद ने जल संस्कृति धन, जल ओर जीवन पर, इसी वर्ष की छात्रा नेहा ने यातायातः कानूनों पर, एमएससी प्रथम वर्ष हिमांशु ने भारत का बढ़ता वैश्विक प्रभाव पर अपने विचार रखें। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में यूजी लेवल पर डाॅ बंशीलाल और डाॅ अजय कुमार वही पीजी लेवल पर डाॅ तपेश किरण और राहुल अरोड़ा ने भूमिका निभाई। डॉ अजय ने बताया विद्यार्थियों का आंकलन विषय-वस्तु, वॉइस मॉड्यूलेशन व आत्मविश्वास का स्तर जैसे बिंदुओं पर किया गया है । यूजी लेवल पर तृप्तजीत प्रथम, तान्या द्वितीय और मुशायदा तृतीय स्थान पर रही, वहीं पीजी लेवल पर हिमांशु प्रथम रहे । जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की निदेशिका प्रौफेसर बिंदु शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि की संचार शैली में अधिक प्रभावशाली बन सके। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है उनके लिए यह प्रतियोगिता बहुत कुछ सीखाने का कार्य करेगी और जो नहीं ले रहे हैं उनको भी मुख्य विषयों के बारे में जानकारी हासिल होगी। संस्थान के प्राध्यापक डाॅ अशोक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपने अंदर छिपे टैलेंट को उभारना है और अधिक से अधिक विद्यार्थी अपने बात को रखने के लिए मंच तक आ रहे है। इस प्रतियोगिता के दौरान मंच संचालन डाॅ रोशन मस्ताना ने किया । डॉ मस्ताना ने कहा कि यह आपका मंच है और इसी मंच से आपको सीखते हुए आगे बढ़ना है। इस अवसर पर रितु, सुनिता, सचिन वर्मा, राकेश कुमार, गौरव कुमार, डाॅ प्रदीप राय, राहुल अरोड़ा, नितिन, अर्पणा, डाॅ अभिनव, डाॅ बंशीलाल एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment