अंतिम दिन भी बरकरार रहा खिलाड़ियों का जोश

अंतिम दिन भी बरकरार रहा खिलाड़ियों का जोश

15 नवंबर 2019 । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 57वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आज समापन हो गया । यह आयोजन हर वर्ष 'बाल दिवस' के अवसर पर होता है ।
इस वर्ष प्रतियोगिता में 40 से भी अधिक टीमों ने इसमें हिस्सा लिया । जिसमें अन्य जिलों व राज्यों से आए प्रतिभागी भी शामिल थे ।
एथलेटिक्स मीट में 100 , 200, 400 व 1600 मीटर की दौड़, 200 मीटर की बाधा दौड़, हैमर थ्रो, जेवेलीन थ्रो, डिस्क थ्रो आदि इवेंट करवाए गए । जिसमें विभिन्न टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
समापन समारोह के अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ केसी शर्मा ने कहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा और विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाता रहा है और आगे भी करवाता रहेगा । इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर पवन शर्मा, डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ मंजुला चौधरी , विभिन्न विभागों के प्रमुख, प्रतिभागी, विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

Time To Become Media Literate

Mass Communication___As a Career

Attitude